फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to create a separate state of Western UP

Shamli News: पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग

Fri, 02 Oct 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 02 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to create a separate state of Western UP
कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देते ​शिव सेना के कार्यकर्ता। कार्यकर्ता
बनत। शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से प्रधानमंत्री के नाम कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी यूपी कृषि, उद्योग, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। अलग राज्य बनने से प्रशासनिक व्यवस्था जनता के करीब पहुंचने और विकास को गति मिलने की बात कही गई। ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना और हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ बनाए जाने की मांग भी की गई। संगठन ने क्षेत्र की आबादी और बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए इन मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया। ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम कलक्ट्रेट में सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में रामनाथ, संदीप जोजर, कृष्ण पाल, सूरज, दीपक, अंकित कुमार, कुलदीप, सुरेश कुमार और सेकी सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed