{"_id":"6ad09b41a8c4d79eef0b6b6c","slug":"video-video-ajaniata-vahana-ka-takakara-sa-sal-ka-mata-jaja-gabhara-ghayal-hathasa-sa-parajana-ka-ra-rakara-bra-hal-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से साले की मौत, जीजा गंभीर घायल, हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से साले की मौत, जीजा गंभीर घायल, हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
लालगंज (रायबरेली)। रायबरेली रोड पर गोविंदपुर वलौली स्थित एक ढाबे के निकट बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेमरपहा गांव निवासी पुनीत मौर्य (35) पुत्र जगन्नाथ मौर्य अपने साले बिहारी मौर्य (35) पुत्र रामनारायण निवासी गोगमऊ, जनता बाजार के साथ बाइक से सुआखेड़ा गांव में निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 11 बजे गोविंदपुर वलौली के निकट एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिहारी मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मटक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। वह ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करता था।
हादसे के बाद मृतक की पत्नी पिंकी और तीन वर्षीय बेटी आशिका, मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सुजीत राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।