फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire breaks out in a shop in Rohaniya due to a short circuit

Raebareli News: रोहनिया में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

Fri, 16 Oct 2026 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a shop in Rohaniya due to a short circuit
रोहनिया। हनुमानगंज बाजार में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के अनुसार, आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



खिरोधरपुर गांव निवासी शैलेंद्र पटेल की हनुमानगंज बाजार में रेडीमेड कपड़ों व बेकरी की दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब दो बजे दुकान के अंदर चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसी नंदू पटेल ने आग की लपटें देखकर शैलेंद्र को सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने पानी व बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



आग से दुकान में रखे दो डीप फ्रीजर, पांच हजार रुपये की कोल्ड ड्रिंक, काउंटर में रखे 6500 रुपये नकद और रेडीमेड कपड़े जल गए। दुकानदार ने बताया कि आग से उनका रोजगार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। सलोन सीओ यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed