फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Miscreants beat up a young man and robbed him of his money

Raebareli News: बदमाशों ने युवक को पीटा, रुपये लूटे

Fri, 16 Oct 2026 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up a young man and robbed him of his money
बछरावां। सई नदी पुल के पास दो बदमाशों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया और उसके पर्स में रखे 9500 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस के अनुसार, घटना उन्नाव जिले की सीमा में हुई है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के मोहनगंज निवासी कल्लू तिवारी अपनी पत्नी रूबी और छह वर्षीय बेटी तन्या के साथ उन्नाव के कालूखेड़ा जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे असरेदां के पास सई नदी पुल पर पहुंचते ही नशे में धुत दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कल्लू की पिटाई की और पर्स में रखे 9500 रुपये निकाल लिए। पिटाई से कल्लू को चोटें आईं।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना उन्नाव की सीमा में हुई है। उन्नाव पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed