फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stay on the counting of votes for the by-election to the post of president

Raebareli News: अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना पर रोक

Fri, 16 Oct 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 16 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Stay on the counting of votes for the by-election to the post of president
सलोन नगर पंचायत के उप चुनाव पर रोक लगने पर विरोध जताते समर्थक। 
सलोन। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना को बृहस्पतिवार को परिणाम घोषित होने से पहले रोक दी गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी को राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने के बाद ऐसा किया गया। हाईकोर्ट ने सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के संबंध में आगे की कार्यवाही न करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पांचवें राउंड तक आगे चल रहे प्रत्याशी सरफराज के समर्थक मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठ गए। कई समर्थक तो जमीन पर लेट गए। सभी ने नारेबाजी के प्रदर्शन किया। कहा कि दावेदार को जीत का प्रमाणपत्र दिया जाए। पुलिस अफसरों ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर सभी को शांत कराया। एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन चला।
विज्ञापन


दरअसल, साल 2024 के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर रस्तोगी को जीत हासिल हुई थी। सलोन नगर पंचायत की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी। उस दौरान चुनाव में रनअप रहे तनवीर ने आरोप लगा था कि चंद्रशेखर रस्तोगी ने फर्जी दस्तावेज के सहारे चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने 29 दिसंबर 2025 को पारित उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके तहत जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने के आधार पर उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष पद से 27 मई 2025 को बर्खास्त कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने बर्खास्तगी संबंधी आदेश के संचालन और क्रियान्वयन पर रोक लगा दी।

इधर, प्रशासन की तरफ से अध्यक्ष पद का मतदान कराकर सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जा रही थी। अध्यक्ष पद पर 12 दावेदार चुनाव मैदान में थे, जिनका फैसला आना था। शाम चार बजे तक पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी। प्रत्याशी सरफराज अहमद अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रहे थे। छठवें राउंड की मतगणना चल ही रही थी कि हाईकोर्ट का आदेश प्रशासन के पास पहुंच गया। ऐसे में मतगणना रोक दी गई।

छठवें राउंड की गिनती का ऐलान तो नहीं हुआ, लेकिन सरफराज लगभग चुनाव जीत चुके थे। मतगणना रोक की जानकारी पर उनके भारी समर्थक मतगणना स्थल सर्वोदय इंटर कॉलेज के बाहर एकत्र हो गए। सभी सड़क पर धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। कई तो जमीन पर लेटकर आक्रोश जताने लगे।

इससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया। मतगणना स्थल मौजूद एएसपी पवन गौतम, सीओ यादुवेंद्र बहादुर पाल समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने हाईकोर्ट के आदेश दिखाते हुए सभी को शांत कराया। शाम 5.30 बजे से शुरू विरोध प्रदर्शन शाम साढ़े छह बजे तक चला। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत चुनाव प्रक्रिया को रोक दिया गया है।


सरफराज ने प्रशासन पर उठाए सवाल

निर्दलीय प्रत्याशी मुहम्मद सरफराज ने कहा कि जब प्रशासन को पता था कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, तो चुनाव क्यों कराया गया। उन्होंने दावा किया कि सलोन की जनता ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना है, इसलिए प्रशासन को उन्हें जीत का प्रमाणपत्र देना चाहिए।


सरफराज के मुताबिक, पांच राउंड की मतगणना पूरी होने तक उन्हें 2706 मत प्राप्त हुए थे। उन्होंने छठवें राउंड की गिनती पूरी होने तक अपने निकटतम प्रत्याशी तनवीर अहमद से 645 मत से आगे होने का दावा किया। हालांकि, मतगणना रुकने के कारण अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी।


पांचवें राउंड तक की मतगणना
1-सरफराज -2706
2-तनवीर -2163
3-सुनील साहू -1819
4-बबलू मौर्य -1045
5-परमेश कुमार-1183
6-इरफान -1079
7-अमरनाथ -246
8- मो आलम-159
9- राघवेन्द्र कुमार -43
10- शिवकाती-22
11- उग्रसेन -29
12- कंचन -21
नोटा-93
रद्द -320
कुल -10928

सलोन नगर पंचायत के उप चुनाव पर रोक लगने पर विरोध जताते समर्थक। 

सलोन नगर पंचायत के उप चुनाव पर रोक लगने पर विरोध जताते समर्थक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed