फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demand for deployment of paramilitary forces at polling stations

Raebareli News: मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग

Fri, 16 Oct 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 16 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for deployment of paramilitary forces at polling stations
मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग
रायबरेली। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए समाजवादी पार्टी ने मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की है। इस संबंध में पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते हुए सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जानी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्नातक क्षेत्र में 41 और शिक्षक क्षेत्र में 20 मतदान केंद्रों पर मतदान होना है। इनमें स्नातक क्षेत्र के 16 मतदान केंद्र संवेदनशील एवं अति संवेदनशील श्रेणी में हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मतदान को प्रभावित करने की कोशिश से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती और उपद्रवियों को पाबंद करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि 23 अक्तूबर को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान संपन्न हो सके। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने भी निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की। इस मौके पर डॉ. शशिकांत शर्मा, अरशद खान, अरुण प्रताप, मो. मुशीर, राजेश मौर्य, आफताब अहमद और इजहार खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed