Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Akali Dal and 'Waris Punjab De' appeal regarding the Punjab shutdown: Hold peaceful protests.
{"_id":"6ad0486b2e6c63963703faf3","slug":"video-akali-dal-and-waris-punjab-de-appeal-regarding-the-punjab-shutdown-hold-peaceful-protests-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब बंद को लेकर अकाली दल वारिस पंजाब दे की अपील-शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बंद को लेकर अकाली दल वारिस पंजाब दे की अपील-शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें
अकाली दल वारिस पंजाब दे की ओर से 15 अक्टूबर 2026 को पंजाब बंद के मद्देनजर लोगों और समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने की अपील की गई है। जारी संदेश के अनुसार, बंद का समय सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान यातायात ठप रखने और बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया है।
जारी दिशा-निर्देशों में समर्थकों से कहा गया है कि वे किसी भी राहगीर या दुकानदार के साथ बहस न करें और न ही किसी पर दबाव बनाकर दुकान बंद करवाएं। लोगों से हाथ जोड़कर विनम्रता के साथ सहयोग की अपील करने को कहा गया है। इसके अलावा किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी या शरारत से दूर रहने और प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि धरने में शामिल होने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति या संगठन को नहीं रोका जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सतनाम-वाहेगुरु का जाप करने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने की अपील की गई है।
आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट
अपील में दवाइयों की दुकानों, अस्पतालों और डेयरियों को खुला रखने की बात कही गई है। दूध विक्रेताओं को भी नहीं रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, किसी भी राजनीतिक पार्टी या संस्था के पोस्टर और फ्लेक्स न फाड़ने की अपील की गई है।
अकाली दल वारिस पंजाब दे ने समर्थकों से बंद को शांतिपूर्ण बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।