फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Brother-in-law killed, another brother-in-law critically injured after being hit by an unidentified vehicle

Raebareli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साले की मौत, जीजा गंभीर

Fri, 16 Oct 2026 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed, another brother-in-law critically injured after being hit by an unidentified vehicle
लालगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल युवक।
लालगंज। रायबरेली रोड पर गोविंदपुर वलौली स्थित एक ढाबे के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक के जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन


सेमरपहा गांव निवासी पुनीत मौर्य (35) पुत्र जगन्नाथ मौर्य अपने साले गोगमऊ जनता बाजार गांव निवासी बिहारी मौर्य (35) पुत्र रामनारायण के साथ सुआखेड़ा गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। बुधवार रात करीब 11 बजे दोनों घर लौट रहे थे। गोविंदपुर वलौली के पास एक ढाबे के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिहारी मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसपास के लोगों के मुताबिक, टक्कर मारने वाले वाहन की रफ्तार तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहारी मौर्य अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वह ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करते थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। पत्नी पिंकी, तीन वर्षीय बेटी आशिका और मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। चालक व वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।




बाइक पर पलटा ई रिक्शा, तीन लोग घायल
बछरावां। बछरावां-महाराजगंज मार्ग पर रसूलपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। महाराजगंज से बछरावां आ रहा ई-रिक्शा जलालपुर गांव के पास पहुंचा था।


तभी सामने से शिवगढ़ निवासी बाइक सवार अनिल सैनी (24) आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा बाइक सवार पर पलट गया। हादसे में अनिल, चालक ओमप्रकाश निवासी गरीब का पुरवा, महाराजगंज और बसंती (60) निवासी फतेहपुर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया गया है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed