Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO : Raebareli: मरीजों की बढ़ी सहूलियतें, 100 नई एंबुलेंस को मिली हरी झंडी, अयोध्या, फतेहपुर, बांदा और जौनपुर को भेजी गईं
{"_id":"67ebfe349556fa593a0cada6","slug":"video-raebareli-maraja-ka-bugdhha-sahalyata-100-naii-eblsa-ka-mal-hara-jhada-ayathhaya-fatahapara-btha-oura-janapara-ka-bhaja-gaii-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: मरीजों की बढ़ी सहूलियतें, 100 नई एंबुलेंस को मिली हरी झंडी, अयोध्या, फतेहपुर, बांदा और जौनपुर को भेजी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: मरीजों की बढ़ी सहूलियतें, 100 नई एंबुलेंस को मिली हरी झंडी, अयोध्या, फतेहपुर, बांदा और जौनपुर को भेजी गईं
घायलों, मरीजों और प्रसूताओं को अब अस्पताल पहुंचने में सहूलियतें मिलेंगी। मंगलवार को जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 15 एंबुलेंस समेत अयोध्या, बांदा, फतेहपुर, जौनपुर की 100 एंबुलेंसों को रवाना किया गया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एंबुलेंसों को हरीझंडी दिखाई। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि पुरानी एंबुलेंस के स्थान पर नई एंबुलेंस संचालित होने से मरीजों को कम समय में बेहतर सेवा मिल सकेगी।
जिले को 60 नई एंबुलेंस मिलनी हैं। जल्द ही और एंबुलेंस मिलेंगी। कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए पांच बच्चों को पुस्तकें और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पांच बाल मैत्री किट का वितरण किया गया।
जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि अभियान चलाकर जिले में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में कराएं। गांवों में लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रयास किया जाए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली से पहली बार एक साथ 100 एंबुलेंसों को रवाना किया गया। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही लोगों को अन्य बेहतर सुविधाएं देने का काम कर रही है। इस मौके पर सदर विधायक अदिति सिंह, सलोन विधायक अशोक कुमार, डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा, सीडीओ अर्पित उपाध्याय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान की निदेशक मधु गहरोला, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, अपना दल जिलाध्यक्ष सतेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
मंत्री ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मंत्रियों ने कराया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि संचारी रोगों पर नियत्रंण सरकार की प्राथमिकता है। जापानी इंसेफेलाइटिस और एईएस के मरीजों में कमी है। अभियान में घर-घर टीमें पहुंचकर लोगों को मच्छरों से बचने के लिए जागरूक करेंगी। चिन्हित मरीजों को अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएंगी। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि यह अभियान एक से 30 अप्रैल तक चलेगा। टीमें मरीजों को चिन्हित करके ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाया जाएगा। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. अनिल जैसल, डॉ. अरुण वर्मा, डॉ. शरद कुशवाहा, डॉ. राकेश यादव, जिला मलेरिया अधिकारी डीएस अस्थाना, जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।