फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ की दहलीज पर 'मिर्जापुर', आखिरी सांसे गिन रही 'हैवान'; जानें 'हनुमान अंश' का कलेक्शन

Wed, 16 Sep 2026 10:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 16 Sep 2026 10:49 PM IST
सार

Box Office Collection: इन दिनों 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' रिलीज के महज 6 दिन बाद ही आखिरी सांसे गिन रही है। जानिए इन सभी फिल्मों का कलेक्शन। 
 

विज्ञापन
Know Hanuman Ansh  Mirzapur The Movie And Haiwaan Wednesday Box Office Collection Report
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों 'हनुमान अंश' थिएटर्स में अपना दबदबा बनाए हुए है। वहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। इन दोनों फिल्मों के अलावा हैवान रिलीज के कुछ ही दिनों में थंडे बस्ते में जा चुकी है। जानिए इन सभी फिल्मों ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है। 
Know Hanuman Ansh  Mirzapur The Movie And Haiwaan Wednesday Box Office Collection Report
फिल्म हैवान - फोटो : अमर उजाला
'हैवान' गिन रही आखिरी सांसें
  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान को रिलीज हुए महज 6 दिन हुए हैं।
  • इतने दिनों में ही इसकी कमाई लाखों में पहुंच गई है।
  • फिल्म अब लगभग बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें गिन रही है।
  • आज बुधवार को इसने 45 लाख की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 9.20 करोड़ हो गई है। 
Know Hanuman Ansh  Mirzapur The Movie And Haiwaan Wednesday Box Office Collection Report
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' की गिरी कमाई
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने शानदार शुरुआत की और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिलहाल 13 दिन बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आज फिल्म ने बुधवार को 3.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 199.45 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know Hanuman Ansh  Mirzapur The Movie And Haiwaan Wednesday Box Office Collection Report
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
41 दिन बाद भी टॉप पर 'हनुमान अंश'
  • फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं और फिल्म का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • फिल्म 41 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस के शिखर पर जमी हुई है।
  • आज इसने 5.08 करोड़ की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 236.21 करोड़ हो गया है। 

ये भी पढ़ें- महाराजा: हॉलीवुड में बनेगा विजय सेतुपति की फिल्म का रीमेक, प्रोड्यूसर ने दी जानकारी; ये एक्टर निभाएगा लीड रोल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed