{"_id":"6aa99cec118969075c071eab","slug":"testing-facility-launched-at-the-medical-college-raebareli-news-c-98-1-slko1009-156835-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मेडिकल कॉलेज में बेरा जांच की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मेडिकल कॉलेज में बेरा जांच की सुविधा शुरू
Wed, 16 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में बेरा मशीन का उद्घाटन करतीं सदर विधायक अनुपमा जायसवाल।
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग में नई बेरा मशीन का उद्घाटन सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने किया। विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि अब सुनने की क्षमता की जांच के लिए मरीजों को लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध होगी।
उन्होंने सुविधा शुरू होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि बेरा मशीन शुरू होना मेडिकल कॉलेज की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे बहराइच के साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में सीडीओ सुनील कुमार, उप प्राचार्य डॉ. मलिक शहनवाज, डॉ. बीएन माशी, डॉ. राजेंद्र कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
जानिए क्या है बेरा जांच
बेरा जांच से यह पता लगाया जाता है कि कान से मिली आवाज के संकेत श्रवण तंत्र के माध्यम से मस्तिष्क तक ठीक तरह पहुंच रहे हैं या नहीं। जांच के दौरान मरीज को हेडफोन के जरिये आवाज सुनाई जाती है और सिर पर छोटे इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं। खास बात यह है कि मरीज को जांच के दौरान बोलकर जवाब देने की जरूरत नहीं होती। यह जांच नवजात और छोटे बच्चों के अलावा उन मरीजों के लिए भी उपयोगी है, जो सामान्य सुनने की जांच में सहयोग नहीं कर पाते। इससे मरीजों का समय और बाहर जांच कराने में होने वाला खर्च भी बचेगा।