{"_id":"678fb2529d385265c708466c","slug":"video-the-accused-of-firing-in-muzaffarnagar-injured-in-an-encounter","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में फायरिंग करने का आरोपी मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में फायरिंग करने का आरोपी मुठभेड़ में घायल
मुजफ्फरनगर सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि कासमपुर- दतियाना मार्ग पर एक संदिग्ध युवक बाइक पर घूम रहा है। पुलिस ने पहुंच कर उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए गन्ने के खेत में घुस गया।
जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी बदमाश पंजाबी कॉलाेनी मीरापुर निवासी सार्थक घायल हो गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ एक दिसंबर 2024 को दतियाना में मोहित के घर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने उससे एक पिस्टल, दो मैगज़ीन, सात कारतूस , पांच सौ रुपए व एक चोरी की संदिग्ध बाइक बरामद की। सीओ सदर ने बताया कि वह शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर हरियाणा व उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के 9 मुकदमे दर्ज हैं। फायरिंग प्रकरण में मोहित ने गांव के ही अनुराज व प्रवीण को नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अन्य आरोपी फरार है।
-------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।