{"_id":"678e715addb088ccb902aa24","slug":"you-will-not-believe-it-but-it-is-true-mundan-sanskar-and-funeral-feast-on-the-death-of-a-dog-in-rajgarh-watch-video-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2542561-2025-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: राजगढ़ में कुत्ते की मौत के बाद हुई तेरहवीं, मालिक ने मुंडन कराकर जताया प्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: राजगढ़ में कुत्ते की मौत के बाद हुई तेरहवीं, मालिक ने मुंडन कराकर जताया प्रेम
राजगढ़ में एक कुत्ते की मौत हो गई। उसके मालिक ने मौत के बाद मुंडन करवाया और तेरहवीं भी करवाई। इस कार्यक्रम की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। इसमें करीब एक हजार लोग आए।
ये पूरा मामला राजगढ़ जिले के पचोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुल्तानिया गांव का है। यहां रहने वाले जीवन नागर ने पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसकी तेरहवीं की। उस ने अपना मुंडन करवाया। गांव वालों को मृत्य भोज भी कराया। नीरज नागर ने साल 2018 में ये कुत्ता भोपाल से खरीदा था। उसे कुत्ते से काफी लगाव था,लेकिन बीते 10 जनवरी को मौसम में बदलाव हुआ और इलाके में बहुत तेज ठंड पड़ी। इसकी वजह से कुत्ता बीमार हो गया। कुत्ते का इलाज अलग-अलग डॉक्टरों के यहां चला पर उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं हो पाया। कुत्ते को इलाज के लिए भोपाल तक लाया गया। पर उसे बचाया ना जा सका और उसकी मौत हो गई।
कुत्ते की मौत के बाद उसके शव को गांव में ही रीति रिवाज के साथ दफनाया गया। फिर उसकी तेरहवीं का कार्यक्रम रखा गया। इसमें करीब एक हजार गांव वाले शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने वालों ने मालिक के कुत्ते से लगाव की सराहना की। जानवरों के प्रति मालिक का प्रेम देखने के बाद ये आयोजन पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरतलब है कि,राजगढ़ में जानवरों की मौत के पश्चात उनकी तेरहवीं पर मुंडन संस्कार और मृत्य भोज कराने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पूर्व में भी बंदर की मौत पर उसके मालिक ने ऐसा ही आयोजन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।