{"_id":"6aa1b6591287ce1623083a2c","slug":"roadways-bus-runs-over-motorcyclists-in-budhana-five-dead-including-a-father-and-daughter-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-180274-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में रोडवेज ने बाइक सवारों को कुचला, पिता-पुत्री समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में रोडवेज ने बाइक सवारों को कुचला, पिता-पुत्री समेत पांच की मौत
विज्ञापन
मोमीन, बुढ़ाना हादसे में मृतक
बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर भैसाना गांव के पास बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। बागपत के पिता-पुत्री समेत तीन एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कांधला के चचेरे भाईयों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतक ईंट भट्ठों पर मजदूरी करते थे।
बुधवार को रोडवेज बस बड़ौत से मुजफ्फरनगर के लिए चली थी। दोपहर में सवा तीन बजे बुढ़ाना से निकलते ही भैसाना गांव के पास चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार उछलकर मार्ग के किनारे के खेतों में जा गिरे।
कई दोपहिया वाहन चालकों ने किसी तरह इधर-उधर वाहन दौड़ाकर जान बचाई। सैंकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
हादसे में एक बाइक पर सवार बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के तमेलागढ़ी गांव निवासी फरमान (26), उसकी पुत्री सुहाना उर्फ अल्लो (03) और बहनोई बुढ़ाना के राजपुर गढ़ी निवासी मोमीन (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी बाइक पर सवार गंभीर घायल शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल कलां निवासी चचेरे भाई साजिद (49) और इदरीश (67) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया लेकिन दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश चल रही है।
-- -- --
शादी के कार्ड बांटने निकला था साजिद
कांधला के साजिद की दो बेटियों की शादी 18 सितंबर को होनी है। बुधवार को वह अपने चचेरे भाई इदरीश के साथ कार्ड बांटने मुजफ्फरनगर आया था, यहां से लौटते समय बुढ़ाना में हादसे का शिकार हो गया।
-- -- --
सोरम से लौट रहा था बागपत का फरमान
बागपत के तमेलागढ़ी गांव का फरमान अपनी बेटी सुहाना और बहनोई मोमीन के साथ शाहपुर के सोरम गांव आया था। दोपहर के समय रिश्तेदारी से लौटते समय परिवार भैसाना में हादसे का शिकार हो गया।