{"_id":"6aa1b762cb18c868270fef5e","slug":"blood-donation-camp-running-without-permission-shut-down-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-180269-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिना अनुमति चल रहे रक्तदान शिविर को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिना अनुमति चल रहे रक्तदान शिविर को कराया बंद
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बा स्थित बस स्टैंड के समीप बिना अनुमति चल रहे रक्तदान शिविर की शिकायत पर पहुंचे सीएचसी प्रभारी ने आयोजकों से प्रपत्र मांगे। अनुमति का कोई भी प्रपत्र नहीं मिलने पर रक्तदान शिविर को बंद करा दिया गया।
बुधवार को कस्बे में मुजफ्फरनगर की संस्था डॉ. तुषार चेरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। एक वैनिटी वैन लगाकर उसमें रक्तदाताओं से रक्तदान कराया जा रहा था।
दोपहर के समय किसी व्यक्ति ने मामले की जानकारी जानसठ सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह को दी। शिकायत पर मौके पर पहुंचे जानसठ सीएचसी प्रभारी ने शिविर आयोजकों से अनुमति दिखाने की बात कही। तो उन्होंने आवेदन की प्रति दिखाई।
विज्ञापन
अनुमति नहीं होने के चलते चिकित्सा विभाग की टीम ने त्वरित शिविर को बंद करा दिया। डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि आयोजकों के पास अनुमति नहीं थी। उन्होंने आवेदन की प्रति दिखाई थी। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे तथा वहां से अनुमति होने के बाद उन्होंने अनुमति की प्रति भेजी है। आयोजकों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है कि अनुमति दिखाने के बाद ही क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन करे। संवाद