{"_id":"6aa6928ce2d577737c05f9bf","slug":"video-meerut-traders-visit-women-staging-a-sit-in-protest-in-shastri-nagar-sector-2-call-for-unity-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में धरना दे रहीं महिलाओं के बीच पहुंचे व्यापारी, एकजुटता का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में धरना दे रहीं महिलाओं के बीच पहुंचे व्यापारी, एकजुटता का आह्वान
माधवपुरम, जागृति विहार, शास्त्रीनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी रविवार शाम शास्त्री नगर सेक्टर-2 में धरना दे रहीं महिलाओं के बीच पहुंचे। व्यापारियों ने आवास विकास परिषद की सेटबैक कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन में एकजुटता दिखाने पर चर्चा की। संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या क्षेत्र की नहीं, बल्कि सभी के घर, दुकान और प्रतिष्ठान बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मेरठ बंद के दौरान जिस तरह व्यापारी और आम लोग एकजुट हुए, उसी एकता के साथ आगे भी संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही आवास विकास परिषद की कार्रवाई का समाधान निकाला जा सकता है। इस दौरान महिलाओं ने व्यापारियों का समर्थन के लिए आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।