{"_id":"6aa62da239e50b93280c35e5","slug":"video-theft-worth-lakhs-from-a-house-in-kapurthala-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में घर में सोता रह गया परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में घर में सोता रह गया परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नकदी
थाना भुलत्थ के अधीन गांव तलवंडी पुरदल में रात के समय चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की वारदात के दौरान परिवार के सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।
गुरबचन सिंह ने बताया कि सुबह उनकी माता अमरजीत कौर ने घर में अलमारियां खुली हुई देखीं। इसके बाद परिवार ने जांच की तो सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर घर से करीब 10 तोले सोना, 1500 अमेरिकी डॉलर और 30 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
परिजनों ने घटना की सूचना थाना भुलत्थ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी।
थाना भुलत्थ के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।