{"_id":"6aa63d56fea7db5db30b4a50","slug":"video-firing-in-amritsar-over-a-dispute-regarding-a-pathway-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में दो पक्षों में फायरिंग, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती गांव भग्गूपुर छन्ना में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने शनिवार रात को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पहले तकरार हुई और इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर गोलियां चलाई। फायरिंग के दौरान घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
दोनों पक्षों की ओर से करीब चार लोगों के घायल होने की जानकारी है।
गांव के पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके घर के बाहर पुश्तैनी जमीन से रास्ते को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि शनिवार रात को सुबेग सिंह, लखा सिंह, जिंदर सिंह, गोरू, कालू, घुल्लां सिंह और भट्टो सिंह करीब 50 हथियारबंद लोगों के साथ उनके घर पहुंचे।
इन सभी लोगों ने आते ही झगड़ा शुरू कर दिया और इसके बाद देखते ही देखते गोलियां चलानी शुरू कर दी। सभी ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। गोलियां घर और बाहर खड़े वाहनों पर भी लगीं। ट्रैक्टरों के टायर पंक्चर होने की बात भी सामने आई है।
लखविंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग के दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने छिपकर जान बचाई। उनका भतीजा रविंदर सिंह घायल हुआ है। उसे पहले लोपोके के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से अमृतसर रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुबेग सिंह और लखा सिंह ने कहा कि लखविंदर सिंह ने उनके पुराने रास्ते को जोत दिया था। इसके बाद उनके घर पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें उनके पक्ष के करीब चार लोग घायल हुए हैं।
सूचना मिलने पर डीएसपी जगबीर सिंह औलख पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई है। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।