Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Confectionery Owner Murdered Over Financial Dispute; Police Arrest Two Accused, Liquor Bottle Uncovers the Truth
{"_id":"69e8f212c32f12beeb0386b8","slug":"video-confectionery-owner-murdered-over-financial-dispute-police-arrest-two-accused-liquor-bottle-uncovers-the-truth-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पैसों के लेनदेन में हुई थी कन्फेक्शनरी संचालक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, शराब की बोतल ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पैसों के लेनदेन में हुई थी कन्फेक्शनरी संचालक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, शराब की बोतल ने खोला राज
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के कुराली बस अड्डे पर 18 अप्रैल की रात कन्फेक्शनरी संचालक नरेश शर्मा उर्फ भोलू की हत्या का बुधवार को खुलासा कर दिया। कन्फेक्शनरी संचालक की हत्या उसी के गांव के दो आरोपी हर्ष और आशीष ने पिस्टल से गोली मारकर की थी। कन्फेक्शनरी संचालक के आशीष और हर्ष पर 18 हजार रूपये उधार थे। कन्फेक्शनरी संचालक ने आरोपियों से अपने पैसों की मांग की थी। दुकान में मिली खाली शराब की बोतल ने घटना का राज खोला। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 18 अप्रैल की रात कन्फेक्शनरी संचालक नरेश उर्फ भोलू का गोली लगा शव उन्हीं की दुकान में बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस जांच में सामने आया की दुकान के अंदर शराब के तीन खाली गिलास व एक अंग्रेजी की बोतल खाली पड़ी हुई थी। पुलिस में बोतल को घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूर स्थित ठेके पर स्कैन कराया था। यहां उन्हें पता चला कि शराब की बोतल इस ठेके से खरीदी गई थी। पुलिस ने ठेके व आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसमें कन्फेक्शनरी संचालक के साथ आरोपी हर्ष और आशीष दिखाई दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात उन्होंने दुकान के अंदर बैठकर कन्फेक्शनरी संचालक के साथ शराब की थी नरेश ने आरोपियों से अपने पैसों वापस करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों की कन्फेक्शनरी संचालक से मारपीट हो गई थी। आशीष ने पिस्टल निकाल कर कन्फेक्शनरी संचालक को गोली मार दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली। एसपी देहात का कहना है कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।