गुरुग्राम हिट एंड रन: जिम संचालक और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी, जिंदगी की तस्वीरों से काफी अलग कल्याण का प्रोफाइल
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:03 PM IST
सार
गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारकर भागे कार चालक कल्याण बैंसला को पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कल्याण बैंसला का सोशल मीडिया प्रोफाइल जिंदगी की तस्वीरों से काफी अलग है। बैंसला अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करता था। सोमवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को कार सवार युवक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन