फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension Manipur over killing Kuki women Militants engage in overnight firing, torch two houses; CRPF deployed.

कुकी महिलाओं की हत्या से मणिपुर में तनाव: उग्रवादियों ने रातभर की गोलीबारी, दो घर फूंके; सीआरपीएफ हुई तैनात

Wed, 16 Sep 2026 11:48 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:48 AM IST
सार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले के चावांगकिनिंग नागा गांव पर मंगलवार रात संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला किया। सीआरपीएफ ने जवाबी कार्रवाई कर उन्हें गांव में घुसने से रोका। करीब छह घंटे चली गोलीबारी में गांव की सीमा पर बने दो लकड़ी के घर जल गए। 

विज्ञापन
Tension Manipur over killing Kuki women Militants engage in overnight firing, torch two houses; CRPF deployed.
मणिपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक पहाड़ी गांव पर हमला किया। इसके साथ ही सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान कम से कम दो घर जला दिए। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। 
विज्ञापन


कब हुई यह घटना?
एक अधिकारी ने बताया कि आधुनिक हथियारों से लैस बड़ी संख्या में उग्रवादियों ने मंगलवार रात करीब 10.30 बजे चावांगकिनिंग नागा गांव पर हमला किया। यह हमला तमेंगलोंग जिले के लेइसंगफाई में दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। उन्होंने बताया कि पास के इलाके में तैनात सीआरपीएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'बुधवार सुबह 4.30 बजे तक करीब छह घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सीआरपीएफ ने जवाबी फायरिंग की और उग्रवादियों को गांव में घुसने से रोका।' उन्होंने बताया कि हालांकि, गांव की सीमा पर बने लकड़ी के दो घर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के रहने वाले लोगों ने क्या बताया? 
गांव के रहने वाले डेनियल चारेनामाई ने कहा, 'हमारे गांव पर रात करीब 10.30 बजे हमला हुआ और सुबह 4 बजे तक गोलीबारी जारी रही। हमारे गांव में तैनात सीआरपीएफ ने जवाबी फायरिंग की और गांव पर कब्जा होने से बचाया।'

वरिष्ठ नागा नेता ने हमले की निंदा की
वरिष्ठ नागा नेता और नागा पीपल्स फ्रंट के विधायक अवांगबोउ न्यूमाई ने बुधवार को चावांगकिनिंग में दो महिलाओं की हत्या और घरों को जलाए जाने की निंदा की। न्यूमाई ने एक बयान में कहा, 'इस तरह की बर्बर और बेमतलब की हरकतें किसी भी समुदाय के लिए कभी कुछ अच्छा नहीं लाएंगी।'


कांगपोकपी जिले के साइकुल निर्वाचन क्षेत्र की कुकी विधायक ने भी दो महिलाओं की हत्या की निंदा की। इसके साथ ही कहा कि पीड़ितों में से एक ने हाल ही में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी।हत्या में एनएससीएन-आईएम और जुफ-के के सदस्यों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, 'बेगुनाह महिलाओं की हत्या पूरी तरह से बर्बरतापूर्ण कृत्य है, जिसे किसी भी राजनीतिक मकसद, विचारधारा या शिकायत के आधार पर सही नहीं ठहराया जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed