बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 7000mAh बैटरी के साथ ओप्पो के14 लाइट लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक पूरी डिटेल

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 16 Sep 2026 12:32 PM IST
सार

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने भारतीय बाजार में अपनी K-सीरीज का नया फोन OPPO K14 Lite आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट और AI फीचर्स से लैस इस फोन को रोजाना के इस्तेमाल और लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, डिस्काउंट ऑफर्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
OPPO K14 Lite Launched India: 7000mAh Battery, 120Hz Display, 13MP Camera
ओप्पो के14 लाइट - फोटो : oppo.com

    ओप्पो ने भारत में अपनी के सीरीज का नया स्मार्टफोन ओप्पो के14 लाइट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और रोजमर्रा की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर पेश किया है।

    फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 13MP रियर कैमरा दिया गया है। प्राइज की बात करें तो इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। अगर आप यह फाेन खरीदना चाहते हैं तो ओप्पो के 14 लाइट 16 सितंबर से ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

    ओप्पो के14 लाइट
    ओप्पो के14 लाइट - फोटो : oppo.com

    ओप्पो के14 लाइट की कीमत और ऑफर

    ओप्पो के14 लाइट का भारत में 4GB RAM प्लस 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 16,999 रुपये है। हालांकि चुनिंदा बैंक ऑफर्स के तहत ग्राहकों को एक हजार रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी तीन महीने का नो कॉस्ट ईएमाआई का विकल्प भी दे रही है।

    ओप्पो के14 लाइट
    ओप्पो के14 लाइट - फोटो : oppo.com

    120Hz रिफ्रेश रेट वाला 17.15cm डिस्प्ले

    ओप्पो के14 लाइट में 17.15cm HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जाती है। फोन में स्प्लैश टच, ऑयली-हैंड टच और ग्लव टच का सपोर्ट भी मिलता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन को अलग-अलग परिस्थितियों में इस्तेमाल करने में आसानी होगी। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, एप्स के बीच नेविगेशन और सपोर्टेड गेम्स में विजुअल्स ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं।

    यूनिसोक T7250 प्रोसेसर से लैस

    • परफॉर्मेंस के लिए ओप्पो के 4 Lite में यूनिसोक T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
    • हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 13,700 एमएम स्क्वायर तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है। इससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने और गेमिंग के दौरान तापमान को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। साथ ही बैंग बैंग को स्मूथ ग्राफिक्स मोड में 60FPS पर सपोर्ट करता है।
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें