फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complainants inside, slogan-shouting outside Lekhpals

Mau News: अंदर फरियादी, बाहर नारेबाजी, समाधान दिवस में लेखपालों का कार्य बहिष्कार

Sun, 04 Oct 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Complainants inside, slogan-shouting outside Lekhpals
मऊ। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में फरियादियों की भीड़ रही। अधिकारी शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण में जुटे थे, वहीं सभागारों के बाहर लेखपाल अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार और नारेबाजी करते रहे। चारों तहसीलों में 301 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें 29 का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सदर तहसील में फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। चारों तहसीलों में कुल 301 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें से 29 का मौके पर निस्तारण हुआ। 27 मामलों में जांच के लिए टीमें गठित कर भेजी गईं।
विज्ञापन

सदर तहसील में 111 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 11 का मौके पर निस्तारण हुआ और नौ मामलों के लिए संयुक्त टीमें भेजी गईं। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 62 राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अलावा 18 पुलिस विभाग, 11 विकास विभाग और शेष शिकायतें अन्य विभागों से जुड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न तहसीलों में शिकायतों की स्थिति
घोसी तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी और अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में 62 फरियादियों की सुनवाई हुई। इनमें से छह समस्याओं का मौके पर समाधान हो सका। घोसी में सर्वाधिक 33 शिकायतें राजस्व विभाग, 18 पुलिस विभाग, छह ब्लॉक, एक नगर पंचायत और चार अन्य विभागों से संबंधित थीं।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने 63 शिकायतपत्र सुने। इनमें चार का निस्तारण हुआ। सात मामलों के लिए संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। मधुबन तहसील में सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 65 प्रार्थनापत्र पड़े। इनमें आठ का मौके पर निस्तारण हुआ और छह मामलों में टीम गठित कर भेजी गई।
प्रमुख शिकायतें और फरियादी
कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि फोरलेन निर्माण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। 15 दिन में निर्माण का आश्वासन मिलने के बावजूद प्रतिमा आज तक नहीं बनी। दोहरीघाट कस्बा निवासी कन्हैयालाल ने पुराने नलकूप को रिबोर करने की गुहार लगाई। मुहम्मदपुर हसनपुर गांव निवासी राजू कुमार, शिलम, किस्मती, राकेश कुमार और संतोष कुमार ने खोर की भूमि का सीमांकन कराने और पुलिस बल देने की मांग की। खैरा मुहम्मदपुर गांव निवासी रंजू सिंह ने लेखपाल द्वारा आय और निवास प्रमाणपत्र जारी न करने की शिकायत की।

लेखपालों की आठ सूत्री मांगें
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने सभी तहसील परिसरों में धरना-प्रदर्शन किया। उनकी आठ सूत्री मांगों में करीब 10 वर्षों से लंबित 2800 ग्रेड पे और वेतन विसंगति का समाधान शामिल है। करीब आठ वर्षों से लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण नहीं हुआ है। पिछले दो वर्षों से पदोन्नति सूची जारी न होने और करीब 16 वर्षों से भत्तों में वृद्धि न होने पर भी लेखपालों ने नाराजगी जताई। परिषद के आदेश के बावजूद उन्हें पटल से न हटाए जाने और प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्यों से अवमुक्त न किए जाने का मुद्दा भी उठाया। तकनीकी कार्यों का बोझ बढ़ने के बावजूद पिछले पांच वर्षों से लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध न कराए जाने पर भी लेखपालों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed