फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Elderly man threatened with murder; FIR registered

Mau News: वृद्ध को दी थी हत्या की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Elderly man threatened with murder; FIR registered
मधुबन। थाना क्षेत्र के रमऊपुर गांव निवासी हरि चौहान की शिकायत व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर असलहा दिखाकर हत्या की धमकी के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार की शाम सात नामजद और 30 से 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार उनकी आबादी की जमीन को हड़पने की नीयत से गांव के ही रामकृपाल ने दीवानी कचहरी मऊ में मुकदमा दाखिल किया था। इस मामले में उन्होंने अपना पक्ष दाखिल कर दिया है और न्यायालय द्वारा विवादित स्थल का कमीशन कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

लेकिन बीते 12 जुलाई की सुबह सात बजे से शाम सात बजे के बीच रामकृपाल चौहान, रामा चौहान, रामप्रवेश चौहान, विशाल चौहान, बृजेश चौहान, अमर चौहान और 30 से 40 अज्ञात सहयोगी जबरन विवादित जमीन पर आ धमके। वहां बने नाद, खूंटा, हैंडपंप और मड़ई को तोड़फोड़ कर पूरी तरह से नष्ट कर दिए। विरोध आरोपियों ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उनके सीने पर सटा दी और जान से मारने की धमकी दी। लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed