फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Party workers should take the policies of the central and state governments to everyone: Sahjanand Rai

केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को सभी तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सहजानंद राय

Sun, 04 Oct 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Party workers should take the policies of the central and state governments to everyone: Sahjanand Rai
मऊ। नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री एवं जिले के प्रभारी सहजानंद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनक अभिनंदन किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री व जनपद प्रभारी सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने प्रदेश मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन से जनपद में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। पूर्व विधायक व प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह, मनोज राय, अशोक सिंह, मुन्ना दूबे, दुर्गविजय राय, प्रवीण कुमार गुप्त, नूपुर अग्रवाल, प्रीतुलता पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

घोसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी सहजानंद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर शनिवार को घोसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया। पकड़ी मोड़, नगर पंचायत कार्यालय के सामने और मझवारा मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। बोझी। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जनपद मऊ के जिला प्रभारी सहजानंद राय का शनिवार को गोरखपुर-वाराणसी हाईवे स्थित कुसम्हा चौराहे पर स्वागत और अभिनंदन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आद्या शंकर मिश्र के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं पार्टी समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed