Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
The Jat Mahasabha has raised a demand for the establishment of a 'Maharaja Surajmal Marg' (road) and the installation of his statue.
{"_id":"6af9e26b9e9129476204bbe7","slug":"video-the-jat-mahasabha-has-raised-a-demand-for-the-establishment-of-a-maharaja-surajmal-marg-road-and-the-installation-of-his-statue-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जाट महासभा ने उठाई महाराजा सूरजमल मार्ग और प्रतिमा स्थापना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जाट महासभा ने उठाई महाराजा सूरजमल मार्ग और प्रतिमा स्थापना की मांग
मथुरा के बालाजीपुरम स्थित पुष्प वाटिका में रविवार को अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक हुई। फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में संगठन के विस्तार और समाज की एकजुटता मजबूत करने पर चर्चा हुई। साथ ही हिंदू सम्राट महाराजा सूरजमल के सम्मान में मथुरा में एक मार्ग का नामकरण उनके नाम पर करने और उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा गया। जाट समाज को आरक्षण दिलाने की मांग भी उठाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के हितों और अधिकारों के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना होगा। महाराजा सूरजमल के सम्मान में मार्ग का नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए इसके लिए पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी, शिवराज सिंह, देशराज सिंह, चेतन चौधरी और सौरभ चौधरी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।