{"_id":"6af9541b7a4a002f8c082de4","slug":"ambulance-crashes-into-container-on-yamuna-expressway-after-driver-dozes-off-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद की झपकी आते ही कंटेनर में घुसी एंबुलेंस, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद की झपकी आते ही कंटेनर में घुसी एंबुलेंस, चालक की हालत गंभीर
Sun, 15 Nov 2026 12:11 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:11 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 75 के पास रविवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से प्राइवेट एंबुलेंस आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में एत्मादपुर निवासी चालक राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के नौहझील में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से एक प्राइवेट एंबुलेंस आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 75 गांव हसनपुर के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक राहुल कुमार निवासी कलेसर, थाना एत्मादपुर, जिला आगरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाईवे की रोमियो टीम ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया गया।