Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Premanand Maharaj Takes a Walk in Vrindavan Thousands of Devotees Gather for Darshan

वृंदावन: प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने को बेताब दिखे भक्त, परिक्रमा मार्ग पर उमड़ी भीड़; देखें वीडियो

Sat, 14 Nov 2026 11:54 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 11:54 AM IST
सार

संत प्रेमानंद महाराज ने अपने बड़े गुरु गौरांगी शरण महाराज के जन्मोत्सव पर वृंदावन में पदयात्रा की। दर्शन के लिए परिक्रमा मार्ग पर हजारों भक्त उमड़े और पुष्पवर्षा कर जयकारों के साथ उनका स्वागत किया।
 

विज्ञापन
Premanand Maharaj Takes a Walk in Vrindavan Thousands of Devotees Gather for Darshan
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में सुबह संत प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा कर अपने हजारों भक्तों को दर्शन दिए। संत दर्शन की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।  पुलिस के साथ-साथ संत की शिष्यों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन




संत प्रेमानंद महाराज के बड़े गुरु गौरांगी शरण महाराज का जन्मदिन है। इसी पावन अवसर पर बड़े गुरुदेव को जन्मोत्सव की बधाई देने के लिए महाराज श्री आज स्वयं पदयात्रा करते हुए वृंदावन परिक्रमा मार्ग से होकर उनके आश्रम पहुंचे।जैसे ही भक्तों को महाराज श्री के पदयात्रा पर निकलने की सूचना मिली, परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


भक्तों ने पुष्प वर्षा कर और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। लंबे समय बाद या विशेष अवसर पर महाराज श्री के साक्षात दर्शन पाकर भक्त भावविभोर और अत्यंत प्रसन्न नजर आए। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन व सेवादार भी पूरी तरह मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed