{"_id":"6af9e268dc6c8bc882099a2b","slug":"video-silver-star-defeated-night-rider-by-three-wickets-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्रिकेट टूर्नामेंट में सिल्वर स्टार ने नाइट राइडर को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: क्रिकेट टूर्नामेंट में सिल्वर स्टार ने नाइट राइडर को तीन विकेट से हराया
मथुरा में एपीसीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला पालीखेड़ा स्थित केसरी क्रिकेट ग्राउंड पर सिल्वर स्टार और नाइट राइडर के बीच खेला गया। इसमें सिल्वर स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाइट राइडर को तीन विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर नाइट राइडर के कप्तान तनवीर अहमद ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन बनाए। धर्मेंद्र सिंह ने 70 और रजत पचेरा ने 59 रन की पारी खेली। सिल्वर स्टार की ओर से जिब्रान हुसैन ने चार, अजय ठाकुर और जितेंद्र भारंगर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वर स्टार की टीम ने 17 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इमरान हसन ने 48, गौरव शर्मा कवि ने 36 और अजय ठाकुर ने 25 रन बनाए। नाइट राइडर की ओर से संजय थनगर और तनवीर अहमद ने दो-दो विकेट लिए। चार विकेट लेने वाले जिब्रान हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका मनोज यादव और प्रमोद यादव ने निभाई। स्कोरर राहुल रहे, जबकि संचालन देवकिशन उपाध्याय ने किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा और एपीसीएल अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह, राकेश यादव व हरेंद्र शर्मा ने प्रदान किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष नितिन कटारा, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम सिंह, ऑडिटर गौरव शर्मा तथा संरक्षक राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य लकी कमल, नंदकिशोर उपमन्यु, सौरभ श्रीवास्तव, सोनाराम अग्रवाल और शैलेश दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।