{"_id":"6aaad4be075781488008e09a","slug":"video-rifle-of-ex-serviceman-on-security-duty-goes-missing-police-investigating-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पूर्व सैनिक की राइफल गायब, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पूर्व सैनिक की राइफल गायब, जांच में जुटी पुलिस
मैनपुरी के बेवर में कृषि उत्पादन मंडी समिति में सुरक्षा का कार्य करने वाले सुरक्षा गार्ड पूर्व सैनिक की राइफल गायब हो गई। छुट्टी पर जाने पर एक सप्ताह पूर्व अलमारी में रखी गई राइफल के गायब होने की सूचना बुधवार को जब पीड़ित सुरक्षाकर्मी को मिली तो होश उड़ गए। पीड़ित सुरक्षाकर्मी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही राइफल गायब होने से मंडी कार्यालय में हड़कंप है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम की ओर से आधा दर्जन सुरक्षा गार्ड गेट पर पहरेदारी का कार्य करते हैं। इन्हीं में से एक संदीप सिंह पुत्र राम प्रकाश निवासी आवास विकास कॉलोनी मैनपुरी, जो सेना से रिटायर्ड हवलदार हैं, काम करते हैं। बीती 10 सितंबर को रात्रि में ड्यूटी करके अपनी राइफल को साथी सुरक्षा कर्मियों के रखे हथियारों की अलमारी में रखकर छुट्टी पर चले गए। 16 सितंबर की सुबह साथियों द्वारा उन्हें राइफल गायब होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।