{"_id":"6aaa8060b889ebf42902ba79","slug":"video-improvement-trust-in-faridkot-allots-63-plots-under-the-baba-jeevan-singh-nagar-development-scheme-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बाबा जीवन सिंह नगर विकास योजना के तहत की 63 प्लॉटों की अलॉटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बाबा जीवन सिंह नगर विकास योजना के तहत की 63 प्लॉटों की अलॉटमेंट
फरीदकोट में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से बाबा जीवन सिंह नगर विकास योजना के तहत 63 प्लॉटों की अलॉटमेंट के लिए लक्की ड्रा निकाला गया। इस मौके पर विधायक फरीदकोट गुरदित्त सिंह सेखों, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वाइस चांसलर डॉ. राजिंदर कुमार बंसल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल और डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट राहुल चाबा विशेष रूप से मौजूद रहे। ड्रॉ प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों और प्रमुख शख्सियतों की मौजूदगी में आवेदकों के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ प्लॉटों का चयन किया गया। इस अवसर पर विधायक गुरदित सिंह सेखों ने कहा कि बाबा जीवन सिंह जी का पंजाब के इतिहास में विशेष और महत्वपूर्ण स्थान है। उनके नाम पर कॉलोनी का नाम रखा जाना गर्व की बात है। उन्होंने ड्रॉ के माध्यम से प्लॉट प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी। वाइस चांसलर डॉ. राजिंदर कुमार बंसल ने कहा कि लंबे समय बाद फरीदकोट में ड्रॉ के माध्यम से प्लॉटों की अलॉटमेंट होना महत्वपूर्ण पहल है। डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने बताया कि अगले महीने साहिबजादा फतेह सिंह नगर के प्लॉटों के लिए भी ड्रॉ निकाला जाएगा।
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि बाबा जीवन सिंह नगर विकास योजना के तहत कुल 63 प्लॉटों का ड्रॉ निकाला गया है। इनमें 53 प्लॉट जनरल कैटेगरी और 10 प्लॉट एससी कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में पहली बार ड्रॉ निकाला गया था और लगभग 13 साल बाद दोबारा प्लॉटों की अलॉटमेंट के लिए प्रक्रिया पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि प्लॉटों से प्राप्त होने वाले फंड का इस्तेमाल शहर के विकास और संबंधित कॉलोनी में जरूरी विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।