फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   satta ka sangram Find out in this report how satisfied public in Bhogaon is with government schemes and local

सत्ता का संग्राम: भोगांव में सरकारी योजनाओं और स्थानीय विधायक से जनता कितना संतुष्ट, इस रिपोर्ट में जानें

Wed, 16 Sep 2026 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भोगांव
अमर उजाला नेटवर्क, भोगांव Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 07:32 PM IST
सार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है,वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में भोगांव  विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बातचीत की। 
 

विज्ञापन
satta ka sangram Find out in this report how satisfied public in Bhogaon is with government schemes and local
भोगांव में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में भोगांव  विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया। ये सीट मैनपुरी जिले में आती है।

विज्ञापन


भोगांव के मुद्दों पर जनता से बात, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की पड़ताल 

सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम मैनपुरी जिले के भाोगांव विधानसभा पहुंची, जहां स्थानीय लोगों से मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं को लेकर बातचीत की। बातचीत के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर एक युवती ने कहा कि पहले और वर्तमान में बहुत बदलाव है। पहले आने-जाने में महिलाओं  में भय का माहौल बना रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। वहीं एक स्थानीय युवा ने कहा कि प्रदेश में भय मुक्त वातावरण है, सरकार बहुत अच्छी चल रही है। आगे नव राहुल सागर ने बताया कि इस बार शिक्षा और चिकित्सा को लेकर मतदादन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने राजगार भी मुद्दा उठाया। राहुल सागर ने बताया कि मैनपुरी सड़कें दुरुस्त है और बस अड्डों पर ठंडा पानी पीने को मिल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भोगांव सीट पर कैसे हैं चुनावी समीकरण? 

अमर उजाला की टीम ने भोगांव में स्थानीय विधायक के कामकाज को लेकर बात की और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं के बारे जाना। बातचीत के दौरान रतन राजपूत ने कहा कि बीजेपी सरकार में विकास का जाल बिछा है। पिछली सरकारों में लूटपाट होती वो सब बंद है। स्थानीय विधायक के काम को लेकर रतन राजपूत ने कहा कि विधायक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि सिर्फ मैनपुरी में नहीं पूरे प्रदेश में किसी की हिम्मत नहीं जो आंख उठाकर महिलाओं को देख सके। वहीं आगे वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि महिलाओं को आने-जानें में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब बहुत सहुलियत है। लोगों ने स्थानीय विधायक के काम की सराहना की।




सड़क, शिक्षा, रोजगार पर बोले युवा, गिनाए विधायक के काम

भोगांव विधानसभा में बातचीत के दौरान सड़क, शिक्षा, रोजगार को लेकर युवाओं ने कहा कि काम अच्छा हुआ है। प्रदेश में डर का माहौल खत्म हुआ है। एक युवा ने बताया कि पहले शाम में घर जानें में डर लगता था लेकिन अभी ऐसा नहीं है। अब हम लोग रात में 11 बजे भी आते-जाते हैं तो कोई दिक्कत नहीं होती है। साथ ही युवाओं ने रोजगार का भी मुद्दा उठाया। बातचीत के दौरान युवाओं ने कहा कि भोगांव रेलवे स्टेशन में पहले चोरी होती थी लेकिन बीजेपी सरकार में आने के बाद खत्म हो गई है। सड़कें अच्छी बन रही है, सरकार अच्छा काम कर रही है। एक युवा ने बताया कि पहले बेवर में बहुत लूटपाट होती थी लेकिन अभी सब ठीक चल रहा है।



विधायक के काम से कितने संतुष्ट किसान?

सत्ता का संग्राम के तहत भोगांव में किसानों से बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई जिसमें किसानों ने बताया कि सरकार काफी मदद कर रही है। जैसे पेंशन योजना का लाभ लगातार सबको मिल रहा है। स्थानीय विधायक को लेकर किसानों ने कहा कि विधायक ने बहुत अच्छा काम किया है। किसानों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की तारीफ की। आगे बातचीत के दौरान किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर आवाज उठाई। किसानों ने कहा कि अगर खाद की किल्लत खत्म हो जाए तो इस सरकार से अच्छी कोई सरकार नहीं है। बातचीत के दौरान किसान स्थानीय विधायक के काम से बहुत संतुष्ट नजर आए।  


सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार से व्यापारी कितने संतुष्ट ?  
भोगांव विधानसभा में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर व्यापारियों से बातचीत के दौरान नितिन उमेश वर्मा ने बताया कि विकास को लेकर भोगांव में बहुत काम हुआ है लेकिन व्यापारियों को लेकर कुछ खास काम नहीं हुआ। ऑनलाइन शॉपिंग के चलते व्यापारियों का काम ठप हो गया है। आगे कहा कि जीएसटी को लेकर सरकार को सरलीकरण करना चाहिए। आगे दूसरे व्यापारी ने कहा कि उद्योग को लेकर सरकार को कदम उठाना चाहिए। जब से यहां से तहसील और मंडी गई तब से भोगांव पिछड़ता चला जा रहा है। आगे व्यापारी राशिद ने बताया कि उद्योग को लेकर काम करने की जरूरत है, सरकार को रोजगार के कदम उठाना चाहिए। 

   
    









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed