{"_id":"6aaa7e930d093b3e1b0f98b3","slug":"punjab-congress-high-command-issues-strong-message-on-discord-veterans-seen-on-one-platform-led-by-pilot-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में कलह पर हाईकमान का कड़ा संदेश: पायलट की अगुवाई में एक मंच पर दिखे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में कलह पर हाईकमान का कड़ा संदेश: पायलट की अगुवाई में एक मंच पर दिखे दिग्गज
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:10 PM IST
Link Copied
पंजाब में ढाई महीने से अंदरूनी कलह से जूझ रही कांग्रेस को हाईकमान का कड़ा संदेश मिल गया है। यह संदेश मंगलवार को नए प्रभारी सचिन पायलट के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही धड़ों के कांग्रेसी नेताओं तक पहुंच गया था। उन्हें साफ कर दिया गया था कि पंजाब फतेह के लिए सभी कांग्रेसियों की एकजुटता जरूरी है, वरना हाशिये पर जाने के लिए तैयार रहें। यही वजह थी कि मंगलवार को कांग्रेस के रोष प्रदर्शन के दौरान सचिन पायलट के मंच पर सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एक साथ नजर आए। यह हाईकमान के अंदरूनी कलह के खिलाफ दिए गए कड़े संदेश का ही नतीजा था। सूत्रों ने बताया कि पार्टी की ओर से सूबे में करवाए गए दो सर्वेक्षणों में यह दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ही पंजाब में इस बार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को कड़ा मुकाबला दे सकती है, बशर्ते सभी नेता एकजुट हो जाएं। नए प्रभारी पायलट भी कह चुके हैं कि पंजाब में उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी से ही है। उधर, सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई है कि नेताओं में धड़ेबाजी रहती है तो पार्टी सरकार बनाने के लिए सीटों के आंकड़े से बहुत दूर रहेगी। यह सर्वेक्षण हर सीट पर मतदाताओं, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक तथा स्थानीय समीकरणों के आधार पर किया गया था। पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बताते हैं कि करीब ढाई महीने से पंजाब कांग्रेस के नेताओं के बीच प्रदेश नेतृत्व व सीएम फेस के संदर्भ में कलह चल रही है, मगर हाईकमान इसमें सीधे हस्तक्षेप से दूरी बनाए हुए था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।