{"_id":"6a86f982f1426cc84c0d0598","slug":"video-divyang-ekta-samiti-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-in-the-name-of-the-chief-minister-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिव्यांग एकता समिति ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिव्यांग एकता समिति ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मैनपुरी। दिव्यांग एकता समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन कर दिव्यांग पेंशन 5000 प्रतिमाह लागू किए जाने के लिए एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। सचिव दुर्गेश कुमार ने कहा कि दिव्यांग पेंशन 1000 से 5000 रूपये तत्काल प्रभाव से लागू की जाए। जिससे दिव्यांगजन सम्मानजनक जीवन जी सकें। दिव्यांग एक्ट अधिनियम 2016 के अंतर्गत जमीनी स्तर पर लागू किया जाए, जिससे दिव्यांग उत्पीड़न खत्म हो सके। सरकार अशिक्षित दिव्यांगजनों के रोजगार की व्यवस्था करे। शिक्षित दिव्यांग जनों को सरकारी नौकरी देने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाकर समस्त रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। उन्होंने मांग की के सभी दिव्यांग जनों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाएं।। दिव्यांग जनों के गैस कनेक्शन, सिलिंडर सहित फ्री किए जाएं। सरकार को विकलांगों को रिक्शा चार्ज करने के लिए 200 यूनिट बिजली मुफ़्त कनेक्शन के साथ दी जाए। प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण आवास, शौचालय उपलब्ध कराए जाएं। इस दौरान सोनम प्रदेश अध्यक्ष, समीर राजा संरक्षक, रामकरण, रामदास, प्रवेश, अखिलेश आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।