{"_id":"6b032f0341bd7255e604818a","slug":"flour-mill-mounted-on-a-tractor-explodes-three-injured-including-an-innocent-child-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-171459-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की फटी, मासूम सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की फटी, मासूम सहित तीन घायल
विज्ञापन
मैनपुरी।
गांव हुसैनपुर में रविवार सुबह ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की तेज धमाके के साथ फट गई। हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार के साथ ही अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बच्चे को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी शमशाद रविवार सुबह करीब 7 बजे ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की लेकर ग्रामीणों का अनाज पीसने के लिए निकले थे। गांव के तिराहे के पास ट्रैक्टर खड़ा कर गेहूं पीस रहे थे। इसी दरम्यान अचानक चक्की तेज धमाके के साथ फट गई। इस दौरान ट्रैक्टर के आसपास खड़े लोगों में शमशाद, रशीदन और पांच वर्षीय प्रियांशु पुत्र रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच वर्षीय प्रियांशु की नाजुक स्थिति को देखते हुए पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। वहीं शमशाद और रशीदन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-- -- -
हो सकता था बड़ा हादसा
गांव हुसैनपुर में जिस समय आटा चक्की में धमाका हुआ, उस समय ट्रैक्टर के आसपास बेहद कम लोग थे। शमशाद ने ट्रैक्टर खड़ा कर गेहूं पीसना शुरू ही किया था। इक्का-दुक्का लोग ही आटा लेकर आए थे। प्रियांशु और रशीदन ट्रैक्टर के पास खड़े थे।-- -- --
विज्ञापन
वर्जन
हादसे की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है। मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार सिंहं, सीओ सिटी
विज्ञापन
गांव हुसैनपुर में रविवार सुबह ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की तेज धमाके के साथ फट गई। हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार के साथ ही अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बच्चे को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी शमशाद रविवार सुबह करीब 7 बजे ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की लेकर ग्रामीणों का अनाज पीसने के लिए निकले थे। गांव के तिराहे के पास ट्रैक्टर खड़ा कर गेहूं पीस रहे थे। इसी दरम्यान अचानक चक्की तेज धमाके के साथ फट गई। इस दौरान ट्रैक्टर के आसपास खड़े लोगों में शमशाद, रशीदन और पांच वर्षीय प्रियांशु पुत्र रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच वर्षीय प्रियांशु की नाजुक स्थिति को देखते हुए पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। वहीं शमशाद और रशीदन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हो सकता था बड़ा हादसा
गांव हुसैनपुर में जिस समय आटा चक्की में धमाका हुआ, उस समय ट्रैक्टर के आसपास बेहद कम लोग थे। शमशाद ने ट्रैक्टर खड़ा कर गेहूं पीसना शुरू ही किया था। इक्का-दुक्का लोग ही आटा लेकर आए थे। प्रियांशु और रशीदन ट्रैक्टर के पास खड़े थे।