{"_id":"6ad25bf32f3135a81109bbc2","slug":"video-teacher-mlc-elections-demand-for-robust-security-arrangements-from-polling-to-vote-counting-sp-submits-memorandum-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतदान से मतगणना तक सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग, सपा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतदान से मतगणना तक सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग, सपा ने सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी में विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए समाजवादी पार्टी ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की। शुक्रवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि 23 अक्टूबर को प्रस्तावित एमएलसी चुनाव में मतदान शुरू होने से लेकर मतगणना और परिणाम घोषित होने तक पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का प्रशासन और पुलिस की ओर से पहले ही भौतिक सत्यापन कराया जाए। इन केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों और निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने, स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश नियंत्रण की व्यवस्था करने की मांग की गई। साथ ही स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने पर जोर दिया गया। पूर्व में विवाद, हिंसा या कानून व्यवस्था की समस्या वाले मतदान केंद्रों का दोबारा आकलन कर उन्हें सुरक्षा योजना में प्राथमिकता देने की मांग भी की गई। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।