{"_id":"6ad2086c4b3e2ede680834e5","slug":"video-hamirpur-rabi-season-seeds-no-subsidy-barley-mustard-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में रबी सीजन के बीज पहुंचे, जौ और राई पर नहीं मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में रबी सीजन के बीज पहुंचे, जौ और राई पर नहीं मिलेगी सब्सिडी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 04:50 PM IST
Link Copied
जिले के कृषि विक्रय केंद्रों में रबी सीजन के लिए बीज की आपूर्ति शुरू हो गई है। फिलहाल जौ और राई का बीज उपलब्ध हुआ है, जिसे संबंधित ब्लॉकों में भेज दिया गया है। हालांकि, दोनों फसलों के बीज पर किसानों को सब्सिडी नहीं मिलेगी। ऐसे में किसानों को बीज खरीदने के लिए पूरी कीमत चुकानी होगी।
जिले में जौ के बीज की कुल मांग 570 क्विंटल है, लेकिन अब तक केवल 170 क्विंटल बीज ही पहुंचा है। उपलब्ध खेप को संबंधित ब्लॉकों में भेज दिया गया है। कृषि विक्रय केंद्रों पर जौ का बीज करीब 59 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है।
राई के बीज की मांग बिझड़ी और नादौन ब्लॉक से आई थी। इसके तहत कुल 6.5 क्विंटल बीज उपलब्ध हुआ है। इसमें बिझड़ी ब्लॉक के लिए 0.5 क्विंटल और नादौन ब्लॉक के लिए छह क्विंटल बीज भेजा गया है।
राई के बीज की कीमत 365 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। इस पर भी सब्सिडी नहीं दी जा रही है, इसलिए किसानों को पूरी कीमत चुकानी होगी।
कृषि विक्रय केंद्रों में अभी बीज की आपूर्ति शुरू हुई है। आने वाले दिनों में अन्य फसलों के बीज भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।
कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डीडी शर्मा ने बताया कि जल्द ही बाकी बीज भी उपलब्ध हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।