फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lord Rama renounced his kingdom for the sake of his father's promise

Lakhimpur Kheri News: पिता के वचन की खातिर श्रीराम ने त्यागा राजपाठ

Sat, 17 Oct 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama renounced his kingdom for the sake of his father's promise
मेला मैदान में चल रहा रामलीला मंचन। संवाद
लखीमपुर खीरी। राजपाट से बड़ा पिता का वचन और सुखों से बढ़कर कर्तव्य की मर्यादा। शहर की ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार को राम वनगमन की लीला के मंचन से यही संदेश दिया गया।
विज्ञापन

श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच मंथरा के बहकावे में कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे। भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने पर राजा दशरथ व्याकुल हो उठे।
विज्ञापन

पिता को वचन से बंधा देख श्रीराम ने बिना विरोध वनवास स्वीकार कर लिया। माता कौशल्या से विदाई के बाद सीता और लक्ष्मण ने भी उनके साथ वन जाने का संकल्प जताया। राजमहल छोड़ते समय अयोध्यावासियों का दुख और राजा दशरथ की व्याकुलता कलाकारों ने सजीव ढंग से प्रस्तुत की। रामचरितमानस की चौपाइयों ने मंचन को और भावपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला मैदान में रामलीला देखने के लिए शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मंचन के बाद राम-लक्ष्मण सहित राजदरबार की परंपरागत सवारी निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती सवारी का लोगों ने जयकारों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed