{"_id":"6ad2013ba297f4041808527c","slug":"video-abvp-yuvati-sammelan-ojaswini-kullu-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने कुल्लू में आयोजित किया युवती सम्मेलन ‘ओजस्विनी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने कुल्लू में आयोजित किया युवती सम्मेलन ‘ओजस्विनी’
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 04:19 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से युवती सम्मेलन ‘ओजस्विनी’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों में नारी शक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आरोग्य भारती की जिला स्वास्थ्य प्रमुख श्यामा सोलंकी और पतंजलि योग समिति कुल्लू की जिला प्रभारी बिंदिया सूद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सह मंत्री जाह्नवी चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के कटराईं वार्ड की सदस्य जिंदु देवी ने की।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि आज की युवतियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का परिचय दे रही हैं। समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वक्ताओं ने युवतियों में आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।