Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Sirsa: First case of stubble burning reported in the district; FIR registered against a farmer.
{"_id":"6ad20747b392902e3903a76f","slug":"video-sirsa-first-case-of-stubble-burning-reported-in-the-district-fir-registered-against-a-farmer-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: किसान सभा का धरना, बोले- मंडी में लूट, पोर्टल के जाल में उलझा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: किसान सभा का धरना, बोले- मंडी में लूट, पोर्टल के जाल में उलझा किसान
रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। डीसी को ज्ञापन सौंपकर बकाया मुआवजा और एमएसपी की मांग की गई।
प्रदेश सचिव दलाल ने कहा कि किसान मंडी में भी लूटा जा रहा है और घर पर भी परेशान है। 2022 और 2023 का खराबा, ओलावृष्टि और बीमा क्लेम आज तक नहीं मिला। इस बार धान के नुकसान की गिरदावरी भी नहीं हुई। धान का रेट 2461 रुपये है पर खरीद 2000-2100 में, बाजरा 2900 दिखाकर 2000 में खरीदा जा रहा है।
जिला सचिव बलवान सिंह ने कहा कि मंडियों में अव्यवस्था है। कल की बारिश से बोरियां भीग गईं, सड़कों पर पानी भरा है। सरकार पोर्टल-पोर्टल का खेल खेल रही है। पोर्टल एक घंटा चलता है फिर 7 दिन बंद हो जाता है। 4 बार डीसी को ज्ञापन दे चुके हैं।
किसानों ने बताया कि 7-8 गांवों में बाढ़ से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हुई है। 5 अक्टूबर के ज्ञापन पर भी कार्रवाई नहीं हुई। सभा ने वेरिफिकेशन कर जल्द मुआवजा देने और शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर पुतला दहन की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।