{"_id":"6b03204658526a895f049ab8","slug":"video-blackout-mock-drill-in-lakhimpur-kheri-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्लैकआउट मॉकड्रिल: लखीमपुर खीरी में छह बजते ही बजा सायरन, लोगों को बचाने का हुआ अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकआउट मॉकड्रिल: लखीमपुर खीरी में छह बजते ही बजा सायरन, लोगों को बचाने का हुआ अभ्यास
Mukesh Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:33 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में शाम के छह बजते ही सायरन बजा और देखते ही देखते शहर के शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में ब्लैकआउट हो गया। चारों ओर अंधेरा छा गया। अचानक हमले की स्थिति का दृश्य तैयार किया गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभालते हुए नागरिकों को सुरक्षित निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। रविवार को आयोजित मॉक ड्रिल में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया। अभ्यास के दौरान एयर रेड अलर्ट जारी होने, बिजली बंद करने, सुरक्षित स्थानों पर लोगों को पहुंचाने और राहत-बचाव अभियान चलाने का प्रदर्शन किया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, पीएसी, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न एजेंसियों ने समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी परखी गई।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात परिस्थितियों में सभी विभागों की तत्परता और आपसी समन्वय को परखना है। इससे व्यवस्थाओं में कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दुरुस्त किया जा सकेगा। एसडीएम तनवीर अहमद ने बताया कि अभ्यास के जरिए नागरिक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को आपदा के समय सतर्कता बरतने के प्रति जागरूक करना भी उद्देश्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।