{"_id":"6b02cb5900b92dc1e905d9dc","slug":"video-sports-day-organized-at-st-peter-college-in-agra-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेंट पीटर्स काॅलेज में खेलों का संगम, सेंट पॉल्स हाउस बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेंट पीटर्स काॅलेज में खेलों का संगम, सेंट पॉल्स हाउस बना चैंपियन
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में शनिवार को 180वां वार्षिक क्रीड़ा दिवस एवं सांस्कृतिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मोबाइल से दूरी बनाकर खेलों से जुड़ने और पढ़ाई के साथ खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में सेंट पॉल्स हाउस ने सर्वाधिक अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। कॉलेज बैंड द लेगसी की धुन पर अतिथियों का स्वागत हुआ। आर्चबिशप डॉ. रॉफी मजलिस, अल्बर्ट डिसूजा, प्रधानाचार्य फादर डॉ. ऑल्विन पिंटो, उप प्रधानाचार्य फादर कुजकन्ना लुईस और कैथरीन शोभा राना मौजूद रहे। क्राॅस कंट्री रेस के विजेता लबीब खान, निकिन सेमुएल और इभान गांधी ने मशाल जलाकर खेल ज्योति को प्रज्ज्वलित किया। मार्चपास्ट, एनसीसी, स्काउट, नेवी और रैपिड एक्शन फोर्स की परेड हुई। 400 मीटर रिले में सेंट लॉरेंस प्रथम, सेंट पॉल्स द्वितीय और सेंट फ्रांसिस तृतीय रहे। टग ऑफ वॉर में सेंट पॉल्स और साइकिल रेस में राघव गोयल विजेता बने। क्रॉस कंट्री में लबीब, निकिन और इमान अपनी-अपनी श्रेणियों में विजेता रहे। 110 मीटर हर्डल्स में अध्ययन मनोज सिंह, शशांक प्रभाकर प्रथम रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में तत्वम और मिशन करेज ने समां बांधा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।