{"_id":"691b57334ee0d8f1dc09cc16","slug":"video-kanpur-former-president-ram-nath-kovind-arrives-in-bithoor-participates-in-ganga-aarti-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिठूर पहुंचे, गंगा आरती में हिस्सा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिठूर पहुंचे, गंगा आरती में हिस्सा लिया
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार दोपहर बाद बिठूर पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वामी नारायण संप्रदाय से जुड़े महंत और उद्यमियों के साथ कान्हा गोशाला के पास 15 एकड़ जमीन देखी। बताया जा रहा है कि संप्रदाय की ओर से इस जमीन पर सउदी में बनाए गए स्वामी नारायण मंदिर की तर्ज पर एक मंदिर और गुरुकुल की स्थापना की जाएगी। पूर्व राष्ट्रपति सबसे पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने किया। कुछ देर रुकने के बाद वह कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बिठूर के पौराणिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले। इस दौरान उनके साथ उद्योगपति राकेश दुदात, विधायक सांगा, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बिठूर में आरती के बाद पूर्व राष्ट्रपति सर्किट हाउस लौट आए। यहां पर उनका स्वागत महापौर प्रमिला पांडेय ने किया। देश शाम तक उनसे शहर के कई प्रमुख लोगों ने मुलाकात की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।