फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dubai-Based YouTuber Hosts Free Birthday Feast in Unnao, 500+ People Eat

यूपी: दुबई से जन्मदिन की दावत; यूट्यूबर ने उन्नाव में खुलवा दिए फ्री खाने के काउंटर, सैकड़ों ने उड़ाया स्वाद

Mon, 14 Sep 2026 08:15 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 14 Sep 2026 08:15 PM IST
सार

Unnao News: दुबई में रह रहे ऑनलाइन गेमिंग से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने रविवार को अपने 26वें जन्मदिन पर नवाबगंज और उन्नाव के लोगों को अनोखी दावत दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चुनिंदा दुकानों पर उनके नाम से मुफ्त में खाना-नाश्ता करने का ऑफर दिया। वीडियो वायरल होते ही दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट गई। 500 से अधिक लोगों ने पिज्जा, डोसा, समोसा, भटूरे और चाट का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
Dubai-Based YouTuber Hosts Free Birthday Feast in Unnao, 500+ People Eat
यूट्यूबर की दुबई से दावत - फोटो : amar ujala

विस्तार

नवाबगंज ब्लॉक के भितरेपार गांव के मजरा खजूर निवासी अनुराग द्विवेदी कई वर्षों से यूएई के दुबई शहर में रह रहे हैं। रविवार 13 सितंबर को उन्होंने फेसबुक और यूट्यूब पर जन्मदिन से जुड़ा वीडियो साझा किया। इसमें नवाबगंज कस्बे और उन्नाव शहर की अलग-अलग दुकानों के नाम बताते हुए वहां उनके नाम से मुफ्त में व्यंजन खाने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही दुकानों पर उमड़ी भीड़

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग बताए गए दुकानों पर पहुंचने लगे। होटल संचालक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि अनुराग के नाम से जारी टोकन के जरिए 340 लोगों ने डोसा खाया। सुभाष ने बताया कि उनकी दुकान पर करीब चार हजार रुपये की चाट बिकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करीब 2200 रुपये के समोसे, 250 भटूरे और पूड़ी की थालियां भी लोगों ने खाईं। उन्नाव शहर की एक पिज्जा दुकान पर करीब 50 लोगों ने पिज्जा खाया। दुकानदारों के मुताबिक अनुराग की ओर से भेजे गए लोग भी मौके पर मौजूद रहे और लोगों को खाना खिलाने के बाद दुकानदारों को भुगतान किया गया।

विज्ञापन

जन्मदिन पर दुबई से दी स्थानीय लोगों को दावत

अनुराग ने अपने जन्मदिन का जश्न दुबई में रहते हुए स्थानीय लोगों के साथ अलग अंदाज में मनाया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों को अपनी पसंद के व्यंजन मुफ्त में खाने का मौका दिया। इसके बाद नवाबगंज से लेकर उन्नाव शहर तक कई दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई।

ईडी की जांच के बाद दुबई में रह रहे अनुराग

अनुराग द्विवेदी सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बाद से दुबई में रह रहे हैं। ईडी ने 17 दिसंबर 2025 को उनके पैतृक गांव नवाबगंज और लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इसके बाद से वह दुबई में रहकर अपने ऑनलाइन कारोबार का संचालन कर रहे हैं।

भव्य शादी से भी सुर्खियों में आए थे

अनुराग द्विवेदी 22 नवंबर 2025 को दुबई में क्रूज पर हुई अपनी भव्य शादी को लेकर भी चर्चा में आए थे। समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियों के शामिल होने की बात सामने आई थी। उन्होंने नवाबगंज से करीब 30 लोगों को हवाई जहाज से दुबई बुलाकर शादी समारोह में शामिल कराया था। उनकी लग्जरी जीवनशैली और सोशल मीडिया पर साझा किए जाने वाले वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed