फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: ठंडे बस्ते में गई 'हैवान', वीकएंड के बाद गिरी 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' की कमाई; जानें कलेक्शन

Mon, 14 Sep 2026 07:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 14 Sep 2026 07:35 PM IST
सार

Box Office Collection: इन दिनों 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' की शुरुआत काफी फीकी रही। जानिए इन सभी फिल्मों का कलेक्शन। 
 

विज्ञापन
Box Office Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection Falls After Weekend
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
जहां एक तरफ 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' थिएटर्स में अपना दबदबा बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' की कमाई शुरू होने से पहले ही बंद होती नजर आ रही है। जानिए इन सभी फिल्मों ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है। 
Box Office Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection Falls After Weekend
हैवान - फोटो : अमर उजाला
'हैवान' की हालत खराब
  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • रिलीज के बाद से ही फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई है।
  • केवल 4 दिनों में इसकी कमाई लाखों में आ गई है।
  • आज सोमवार को इसने केवल 44 लाख का कलेक्शन किया।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.79 करोड़ हो गया है। 
Box Office Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection Falls After Weekend
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' का गिरा कलेक्शन 
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' रिलीज के बाद से ही धमाल मचाए हुए है। आज इसको रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है।

जहां इसने कल रविवार को 13.25 करोड़ की कमाई की थी, वहीं आज सोमवार के दिन यही कमाई गिरकर 2.96 करोड़ की हो गई है। देर रात तक इसकी कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 187.66 करोड़ हो गया है। अब फिल्म की नजरें 200 करोड़ पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection Falls After Weekend
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का कब्जा  
  • फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी कमाई से सबको हैरान करके रख दिया है।
  • फिल्म को रिलीज हुए 39 दिन हो गए हैं।
  • इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छठे हफ्ते भी टॉप पर बनी हुई है।
  • वीकएंड के बाद इसकी कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है।
  • कल रविवार को इसने 22.50 करोड़ कमाए थे, वहीं आज सोमवार के दिन ये कमाई गिरकर 4.46 करोड़ की हो गई है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 219.09 करोड़ हो गया है। 

ये भी पढ़ें- एजाज खान: इन्फ्लुएंसर को मैसेज करके बुरे फंसे अभिनेता? आरोप- मिलकर कॉफी या वाइन पीने को कहा; जमकर हुई आलोचना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed