{"_id":"691b092e3b2c117f1e01ee78","slug":"video-deputy-cm-keshav-said-in-jhansi-like-bihar-we-will-win-assam-and-bengal-too-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में डिप्टी सीएम केशव बोले- बिहार की तरह असम और बंगाल भी जीतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में डिप्टी सीएम केशव बोले- बिहार की तरह असम और बंगाल भी जीतेंगे
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब जंगलराज, गुंडाराज, कट्टाराज, तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति अंत की ओर है। बिहार में एनडीए को ऐतिहासिक विजय मिली है। अब बिहार की तरह ही असम, बंगाल, केरल और तमिलनाडु में भी एनडीए जीत दर्ज करेगा। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चिरगांव में निकलने वाली एकता यात्रा में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गुंडागर्दी, बूथ लूटकर और माफिया के बल पर राजनीति अब नहीं चलेगी। जनता जागरुक हो चुकी है। यूपी में 2027 में 2017 का परिणाम दोहराएंगे। एक सवाल के जवाब में बोले कि अगर कोई पढ़ा लिखा भी आतंकवादी बनने की कोशिश करेगा तो उसका भी बुरा हश्र होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम लोकतंत्र का पवित्र यज्ञ है। इससे मतदाता सूची में सुधार हुआ है। जब इसके शुद्धिकरण का काम चलता है तो विपक्ष उसमें हिस्सा नहीं लेता। काम पूरा होने के बाद आरोप लगने लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।