{"_id":"6a899a3e4af6da993b082b72","slug":"video-a-unique-way-to-protest-against-the-rising-price-of-sugar-in-the-open-market-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सपाइयों ने स्टॉल लगाकर बीस रुपये किलो बेची चीनी, तीन सौ ने खरीदी, बढ़ती कीमतों का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सपाइयों ने स्टॉल लगाकर बीस रुपये किलो बेची चीनी, तीन सौ ने खरीदी, बढ़ती कीमतों का जताया विरोध
चीनी की बढ़ती कीमतों का विरोध करने के लिए समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव ने नया तरीका अपनाया। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के बाहर स्टॉल लगाकर बीस रुपये किलो के हिसाब से चीनी बेची गई। शुरूआत में तो बेचने के लिए सपा नेता ने दो क्विंटल चीनी मंगाई थी, लेकिन फिर भीड़ बढ़ जाने पर एक क्विंटल और चीनी मंगाई गई। तीन सौ महिलाओं ने यहां से चीनी खरीदी।
खुले बाजार में चीनी के भाव आसमान छू रहे हैं। पिछले एक पखवारे में ही चीनी के दाम 65 रुपये के आस पास तक पहुंच गए हैं। ऐसे में जन सामान्य के लिए चीनी का इस्तेमाल टेढ़ी खीर हो गया है। चीनी की बढ़ती कीमतों पर विरोध जताने और सरकार की नाकामी जनता को बताने के उद्देश्य से सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के बाहर स्टॉल लगाया। यहां बीस रुपये किलो के हिसाब से चीनी की बिक्री की गई।
हर खरीदार को सिर्फ एक किलो चीनी ही बेची गई। रामज्ञान गुप्ता ने दावा किया है कि रक्षाबंधन तक वह मोहल्लों मोहल्लों में जाकर बीस रुपये किलो में चीनी बेचेंगे, ताकि लोग त्योहार आसानी से मना सकें। चीनी बेचे जाने के स्टाल पर व्यापार महासभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।