Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Senior DCM noticed the lack of a foot over bridge on the platform

Hardoi News: सीनियर डीसीएम को प्लेटफॉर्म पर नजर आई फुट ओवर ब्रिज की कमी

Wed, 11 Nov 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Senior DCM noticed the lack of a foot over bridge on the platform
हरदोई। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में तमाम अव्यवस्थाएं नजर आईं। प्लेटफॉर्म पर तो सबसे बड़ी कमी उन्हें फुट ओवर ब्रिज की लगी, एकमात्र फुट ओवरब्रिज होने से जनरल डिब्बे के यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी होती है। इस पर उन्होंने विभागों को संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर एक और फुट ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव दोपहर करीब एक बजे ट्रेन 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस से हरदोई स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या तीन से लेकर एक तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, शौचालय, प्लेटफॉर्म और कैंटीन की स्थिति परखी। कैंटीन में खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट और भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगे मिले। संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें फुट ओवर ब्रिज की संख्या में कमी नजर आई।
विज्ञापन

एकमात्र फुट ओवर ब्रिज से यात्रियों को प्लेटफॉर्म दो से पांच तक जाना पड़ता है। पैदल पुल प्लेटफॉर्म के बीच में है। बुजुर्ग और महिला यात्री इस पुल से जाते हैं तो जनरल डिब्बे तक जाने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अन्य यात्री ट्रैक से होकर प्लेटफॉर्म बदल लेते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अव्यवस्थित पार्किंग से यात्रियों को परेशानी
स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ई-रिक्शों की अव्यवस्थित पार्किंग देखकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने नाराजगी जताई। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को ई-रिक्शा व्यवस्थित तरीके से खड़े कराने के निर्देश दिए। कहा कि पार्किंग ऐसी होनी चाहिए जिससे यात्रियों के आवागमन में बाधा न आए। साथ ही छोटी कमियों को दूर कर यात्रियों को बेहतर सहूलियत देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमआई अंबुज मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed