Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Municipal employees' strike in Bahadurgarh continues for the 17th day; announcement made to persist with the agitation until demands are met
{"_id":"6a893deb4a8c25344f01501e","slug":"video-municipal-employees-strike-in-bahadurgarh-continues-for-the-17th-day-announcement-made-to-persist-with-the-agitation-until-demands-are-met-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जारी राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को 17वें दिन भी जारी रही। बहादुरगढ़ इकाई के कर्मचारियों ने सरकार पर हड़ताल के बावजूद कोई ठोस पत्र जारी नहीं करने और बातचीत के लिए संघ को आमंत्रित नहीं करने का आरोप लगाया।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। इसके अलावा 17 मांगों पर बनी सहमति के अनुसार लिखित आदेश जारी करने की भी मांग की गई।
बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।