Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान आमने-सामने; थोड़ी देर में टॉस

Thu, 12 Nov 2026 09:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Nov 2026 09:50 AM IST
खास बातें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना अफगानिस्तान से है। यह ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
India U19 vs Afghanistan U19, ACC Men's U19 Asia Cup 2026 Semi-Final Live Score and Updates
आर्यवीर सहवाग - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

09:50 AM, 12-Nov-2026

India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: भारत का पलड़ा भारी

यूथ वनडे में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 11 मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है। इस तरह आमने-सामने के रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा काफी भारी है।
09:49 AM, 12-Nov-2026

India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में भी भिड़े थे दोनों

दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत इस साल अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में हुई थी। उस मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत के सामने 310 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने हैं। टॉस और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की जानकारी जल्द सामने आएगी।
विज्ञापन
09:46 AM, 12-Nov-2026

India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: फाइनल के टिकट के लिए भारत-अफगानिस्तान में भिड़ंत

एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का सामना अजेय अफगानिस्तान से होगा। दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों का सफर काफी अलग रहा है। भारत ने ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि अफगानिस्तान ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल किया।
09:46 AM, 12-Nov-2026

India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: भारत ने आखिरी मैच में दिखाई ताकत

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत नेपाल के खिलाफ 10 विकेट की बड़ी जीत के साथ की थी। हालांकि, दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ शानदार वापसी की। भारत ने आर्यवीर सहवाग के 160 और विनीथ वीके के 67 रन की मदद से सात विकेट पर 309 रन बनाए। जवाब में ईशान सूद ने चार विकेट लेकर यूएई की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने यह मुकाबला 70 रन से जीता।
09:45 AM, 12-Nov-2026

India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अफगानिस्तान का अब तक अजेय सफर

दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। उसने पहले बांग्लादेश को 113 रन से हराया और फिर मलेशिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। मलेशिया की टीम महज 42 रन पर सिमट गई थी। इस मुकाबले में नूर अली नियाजी ने सात रन देकर छह विकेट झटके थे। अफगानिस्तान ने ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 106 रन से हराया। इस जीत में सुभान जखैल के 107 रन और नूर अली नियाजी के चार विकेट का अहम योगदान रहा।
09:43 AM, 12-Nov-2026

India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: बल्लेबाजी बनाम गेंदबाजी की होगी जंग

सेमीफाइनल में भारत की मजबूत बल्लेबाजी के सामने अफगानिस्तान की धारदार गेंदबाजी की चुनौती होगी। भारतीय टीम जहां आर्यवीर सहवाग और विनीथ वीके जैसे बल्लेबाजों से एक बार फिर बड़े प्रदर्शन की उम्मीद करेगी, वहीं अफगानिस्तान अपने गेंदबाजों के दम पर भारत को रोकना चाहेगा। ऐसे में फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:38 AM, 12-Nov-2026

India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान आमने-सामने; थोड़ी देर में टॉस

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना अफगानिस्तान से है। यह ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed